जामा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात

जामा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात

29 Jun 2026 |  21

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता



जामा। जामा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नाचनगड़िया पंचायत के बूथ संख्या 233 पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात‌ को सुना इस अवसर पर भाजपा दुमका जिला प्रभारी अशोक उपाध्याय,अजय वर्मा और भाजपा युवा नेता रामकृष्ण हेंब्रम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 



कार्यक्रम के उपरांत जिला प्रभारी अशोक उपाध्याय और युवा नेता रामकृष्ण हेंब्रम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं कल्याण का लाभ पहुंचाना है। साथ ही कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। 



मौके पर परिमल सोरेन, सुनीराम हांसदा, सुनील सोरेन, बाबूधन सोरेन, जयलाल राय, महादेव किस्कू, निर्मल हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग