चढ़ावा चोरी के बीच बड़ा बदलाव,राम मंदिर में भी नियुक्त होगा सीईओ,जानें किसका नाम सबसे आगे
चढ़ावा चोरी के बीच बड़ा बदलाव,राम मंदिर में भी नियुक्त होगा सीईओ,जानें किसका नाम सबसे आगे
27 Jun 2026 | 4
अयोध्या।राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच बड़े बदलाव का संकेत मिल रहा है।सूत्रों के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब तिरुपति बालाजी के तर्ज पर राम मंदिर परिसर में भी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त हो सकता है।इनको मंदिर के वित्तीय और प्रशासनिक प्रबंध का भार सौंपा जा सकता है।चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अब नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है,ताकि भक्तों में जो आशंका पैदा हुई है उसे दूर किया जा सके।
सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर परिसर में सीईओ का पद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधीन होगा।कहा यह भी जा रहा है कि भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष और रिटायर्ड आईएएस नृपेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ बनाया जा सकता है।बता दें कि चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद से ट्रस्ट के सदस्य विवादों में हैं। एसआईटी की जांच के बाद इस मामले में पहली एफआईआर दर्ज हुई और आठ लोग गिरफ्तार हुए।इतना ही नहीं आरोपियों के पास से लगभग 70 लाख रुपए की रिकवरी भी की गई है।
शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दो अहम सदस्य महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्र ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दोनों सदस्यों के इस्तीफे के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की घटकर अब 12 हो गई है,हालांकि ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने इस्तीफे की बात को गलत बताया है।नृपेंद्र मिश्रा की नियुक्ति एसआईटी जांच के बाद ही हो सकती है।