हजारीबाग में सदगुरु कबीर साहब का 628वां प्रगट उत्सव 29 जून को,होगा भव्य आयोजन

हजारीबाग में सदगुरु कबीर साहब का 628वां प्रगट उत्सव 29 जून को,होगा भव्य आयोजन

29 Jun 2026 |  29

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि 



हजारीबाग।सदगुरु कबीर साहब के 628वें प्रगट उत्सव के अवसर पर सदगुरु कबीर पंथ समाज हजारीबाग के तत्वावधान में 29 जून को जिला परिषद चौक स्थित धरना स्थल के समीप भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कबीर पंथ समाज के सदस्यों में उत्साह का माहौल है। 



आयोजन की शुरुआत सुबह 8 बजे भव्य शोभा यात्रा के साथ होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। भजन-कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन होगा, जिसमें कबीर साहब के विचारों,शिक्षाओं और मानवता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कबीर पंथ समाज हजारीबाग ने जिले और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।



कार्यक्रम को सफल बनाने में महंत दिनेश्वर दास, कृष्णा मेहता, लोकनाथ मेहता, ईश्वरी मेहता एवं ललिता देवी सहित समाज के अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समाज के लोगों ने बताया कि सदगुरु कबीर साहब का संदेश आज भी समाज को सत्य, समानता और भाईचारे की राह दिखाता है।


ट्रेंडिंग