सदर प्रखंड के रजवाडीह ग्राम पंचायत में अवैध बालू उठाव एवं परिवहन से यहां के निवासियों की रातों की नींद हराम 

सदर प्रखंड के रजवाडीह ग्राम पंचायत में अवैध बालू उठाव एवं परिवहन से यहां के निवासियों की रातों की नींद हराम 

03 Jun 2026 |  31

सदर प्रखंड के रजवाडीह ग्राम पंचायत में अवैध बालू उठाव एवं परिवहन से यहां के निवासियों की रातों की नींद हराम 



ग्राम पंचायत के मुखिया अनुज त्रिपाठी ने जिला प्रशासन से रोक लगाने की मांग की



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि 



मेदिनीनगर/पलामू।पंचायत में अवैध बालू उठाव में सैकड़ों ट्रैक्टर रात दिन लगे हुए हैं,इससे लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है।अवैध बालू की ढूलाई में लगे ट्रैक्टर पकड़े जाने के डर से बेतहाशा और अनियंत्रित गति से चलने के कारण आम जनजीवन को खतरा उत्पन्न हो गया है।वहीं सरकार के बालू के अवैध परिवहन और उठाव पर प्रतिबंध को बालू माफिया चुनौती पेस कर रहे हैं।यहां परिवहन पर लगे सरकारी प्रतिबंध को अवैध धंधे में लगे लोगों द्वारा चुनौती दी जा रही है।रजवाडीह ग्राम पंचायत के मुखिया अनुज त्रिपाठी ने प्रशासन से इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है।



अनुज त्रिपाठी ने कहा है कि दिन के उजाले में पकड़े जाने के डर से अवैध बालू उठाव में लगे लोग रात में अवैध रूप से परिचालन करते हैं तथा असामान्य गति के कारण दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है,वहीं रात्रि में लगातार शोर होने से ग्रामीणों का रात्रि में नींद हराम हो गया है। त्रिपाठी ने प्रशासन से इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है।


ट्रेंडिंग