एसआईआर कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं:उपायुक्त

एसआईआर कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं:उपायुक्त

03 Jun 2026 |  16

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता



देवघर।उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियां की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय कक्ष में जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में सभी निर्वाची निबंधन पदाधिकारी,एईआरओ जिला निर्वाचन पदाधिकारी और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियां ने धीमी प्रगति वाले बीएलओ,सुपरवाइजर और बीएलओ के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कार्यबल लगाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि एसआईआर कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें। 



जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि यदि उनका नाम पूर्व मतदाता सूची से मैप नहीं हुआ है तो वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराएं। इसके अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियां ने चल रहे कार्यक्रम से जुड़ी सभी सूचनाओं और प्रगति का डिजिटल रिकॉर्ड रखने और अधिकारियों को नियमित रूप से दैनिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि तय समय पर कार्यों को पूर्ण किया जा सके।


ट्रेंडिंग