इटखोरी प्रखंड में झारखंड आंदोलनकारियों को प्रखंड कार्यालय में किया गया सम्मानित

इटखोरी प्रखंड में झारखंड आंदोलनकारियों को प्रखंड कार्यालय में किया गया सम्मानित

30 May 2026 |  24

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



इटखोरी/चतरा।चतरा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर इटखोरी प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को झारखंड के आंदोलनकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । आयोजन के मुख्य अतिथि के तौर पर इटखोरी जिप सदस्या सरिता देवी और प्रखंड विकास पदाधिकारी इटखोरी सोमनाथ बंकिरा उपस्थित थे। 



इस मौके पर जिले के सूची के भद्रकाली महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. दुलार हजाम,विजय गिरी,आलोपी देवी,पुनिया देवी, कृष्णा शर्मा,वासुदेव राणा,जैनेंद्र कुमार सिंह,सर्गुणी देवी, चंद्रशेखर सिंह,प्यारी राणा,रामसेवक मिस्त्री,गिरजा देवी, सरोज देवी,बसंती देवी,गुड़िया देवी समेत लगभग 20 झारखण्ड के आंदोलनकारियों को मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्या सरिता देवी व प्रखंड विकास पदाधिकारी इटखोरी सोमनाथ बंकिरा के हाथों शॉल मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।


ट्रेंडिंग