इटखोरी महोत्सव-2027 को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी,उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

इटखोरी महोत्सव-2027 को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी,उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

03 Jun 2026 |  33

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



​चतरा।समाहरणालय में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में इटखोरी महोत्सव-2027 और मंदिर परिसर के समग्र विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान दिलाना और इटखोरी को एक प्रमुख धार्मिक व पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है।



​बैठक में तय हुआ कि महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल और सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही जन भागीदारी बढ़ाने के लिए भव्य सांस्कृतिक,साहित्यिक और खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पर्यटकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए परिसर के सौंदर्यीकरण और आवास व्यवस्था को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। 



उपायुक्त रवि आनंद ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए ताकि आयोजन ऐतिहासिक बन सके।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम और इटखोरी अंचल अधिकारी सविता सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बंकिरा समेत कई जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।


ट्रेंडिंग