गिरिडीह की तस्वीर बदलने की होगी शुरुआत,शास्त्री नगर से अरगाघाट तक उसरी नदी तलहटी में भव्य मरीन ड्राइव का होगा निर्माण
गिरिडीह की तस्वीर बदलने की होगी शुरुआत,शास्त्री नगर से अरगाघाट तक उसरी नदी तलहटी में भव्य मरीन ड्राइव का होगा निर्माण
03 Jun 2026 | 27
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
गिरिडीह।गिरिडीह की तस्वीर बदलने वाली एक बड़ी परियोजना जल्द धरातल पर उतरने जा रही है।शास्त्री नगर से अरगाघाट तक उसरी नदी तलहटी में भव्य मरीन ड्राइव का निर्माण होगा,जिस पर लगभग 31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू की पहल पर इस महत्वाकांक्षी योजना को गति मिली है।
बताया गया कि जुडको द्वारा टेंडर जारी किया जा चुका है और प्रक्रिया अंतिम चरण में है।सब कुछ तय समय पर रहा तो जुलाई से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मरीन ड्राइव बनने के बाद उसरी नदी का किनारा आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा और लोगों को सैर,व्यायाम और मनोरंजन के लिए नया आकर्षक स्थल मिलेगा।इस परियोजना से न सिर्फ शहर की सुंदरता बढ़ेगी,बल्कि पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।