यूपी बना हीट आइलैंड,विश्व के 50 सबसे गर्म शहरों में आधे से ज्यादा यूपी के,आईएमडी का रेड अलर्ट

यूपी बना हीट आइलैंड,विश्व के 50 सबसे गर्म शहरों में आधे से ज्यादा यूपी के,आईएमडी का रेड अलर्ट

23 May 2026 |  23

 



लखनऊ।उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है।

यूपी की भीषण गर्मी ने विश्व के कई शहरों को पीछे छोड़ दिया है।शुक्रवार शाम को जारी रैंकिंग के मुताबिक विश्व के सबसे ज्यादा गर्म शहरों में भारत ने टॉप किया।इसमें भी आधे से जयादा शहर उत्तर प्रदेश के हैं।इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी भीषण गर्मी की चपेट में यूपी के कई शहर हैं।मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में कोई राहत की उम्मीद नहीं है।



 विश्व के सबसे गर्म शहरों में यूपी का दबदबा



AQI.in के ताजा रैंकिंग के मुताबिक शुक्रवार शाम 6:15 बजे भी भारत के 50 शहर विश्व में सबसे अधिक तापमान वाले स्थानों पर काबिज थे।उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद,अकबरपुर, सिद्धार्थनगर,इटावा,बदायूं,बांदा,फिरोजाबाद,हाथरस,मैनपुरी, प्रयागराज,सीतापुर,गाजीपुर,मथुरा,आगरा,रामपुर,बरेली, शाहजहांपुर,एटा,बिजनौर,औरैया,जौनपुर,अलीगढ़,संभल, आजमगढ़,वाराणसी,पीलीभीत,बलरामपुर,मुजफ्फरनगर, बहराइच,शामली और अमरोहा जैसे शहर 43°C से 44°C के बीच तापमान के साथ सूची में शामिल थे।इसके अलावा नागपुर (महाराष्ट्र) 44°C के साथ शीर्ष पर रहा, लेकिन उत्तर प्रदेश इस बार गर्मी का सबसे बड़ा केंद्र है।पूरी यूपी भीषण गर्मी की चपेट में है।



क्यों पड़ रहा है यूपी पर इतना प्रकोप



मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर प्रदेश इस समय कई खतरनाक स्थितियों के बीच फंसा हुआ है।भौगोलिक स्थिति के हिसाब से राज्य इंडो-गंगा के मैदानी इलाके में स्थित है। राजस्थान और मध्य भारत से आने वाली गर्म हवाओं को रोकने के लिए कोई प्राकृतिक सुरक्षा कवच नहीं है।इतना ही नहीं इस बार मानसून की नमी वाली हवाएं देरी से आ रही हैं, जिससे आसमान साफ रह रहा है और सूरज की तेज धूप सीधे पड़ रही है।आगरा,प्रयागराज,वाराणसी और बरेली जैसे शहरों में अर्बन हीट आइलैंड का प्रभाव काफी मजबूत है।कंक्रीट और पक्की सड़कें दिन भर गर्मी सोखती हैं और रात में छोड़ती हैं।बुंदेलखंड और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में पेड़ों और जंगलों के कम होने से प्राकृतिक ठंडक भी घट गई है।



आईएमडी की चेतावनी



भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।इन जिलों में तीव्र से अत्यंत तीव्र लू चलने की चेतावनी दी गई है। भीषण गर्मी से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है।कई जगहों पर दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक,डिहाइड्रेशन और अन्य गर्मी से संबंधित बीमारियों को लेकर अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के आने तक राहत की उम्मीद कम है।


ट्रेंडिंग