सन्नी वर्धन बने चतरा के 22वें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,कहा-मेरे लिए जनसेवा सर्वोपरि

सन्नी वर्धन बने चतरा के 22वें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,कहा-मेरे लिए जनसेवा सर्वोपरि

22 May 2026 |  20

सन्नी वर्धन बने चतरा के 22वें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,कहा-मेरे लिए जनसेवा सर्वोपरि



नक्सलियों व अपराधियों को सख्त चेतावनी,अफीम और ब्राउन सुगर तस्करों पर होगी विशेष नजर



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



चतरा।झारखंड पुलिस सेवा के सातवें बैच के अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक सन्नी वर्धन ने गुरुवार को चतरा के 22वें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। सन्नी वर्धन ने जिले के निवर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन से प्रभार लिया। इससे पूर्व निवर्तमान एसडीपीओ संदीप सुमन ने पदभार ग्रहण करने पहुंचे नव नियुक्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन का कार्यालय कक्ष में बुके देकर स्वागत किया। बता दें कि नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन इससे पहले जमशेदपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। 



प्रभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नव पद स्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन ने कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है,उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। सन्नी वर्धन ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरे लिए सर्वोच्च है।क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बहाल करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा जिले में सक्रिय अफीम तस्करों पर नकेल कसा जाएगा। 



सन्नी वर्धन ने जिलेवासियों से बेहतर पुलिसिंग और क्राइम कंट्रोल में पुलिस को सहयोग करने की अपील की। कहा कि फरियादियों के लिए 24 घंटे उनका दरवाजा खुला रहेगा,लोगों को न्याय मिलेगा। इसके बाद निवर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन को भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मान दिया गया। शहर के बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक दलों के नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया।


ट्रेंडिंग