पीएम मोदी पर अजय राय के बयान पर भड़के सीएम योगी, कहा- ये लोग माफी लायक भी नहीं बचे,हताशा,निराशा,कुंठा और मानसिक दिवालियापन की चरम सीमा पर

पीएम मोदी पर अजय राय के बयान पर भड़के सीएम योगी, कहा- ये लोग माफी लायक भी नहीं बचे,हताशा,निराशा,कुंठा और मानसिक दिवालियापन की चरम सीमा पर

22 May 2026 |  7

 



लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान के बाद सियासी तपन बढ़ गई है।अजय राय ने पीएम मोदी पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अजय राय पर हमला बोला।



सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा माननीय प्रधानमंत्री के संबंध में की गई अभद्र,असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी। नरेंद्र मोदी जी ने कांग्रेस की राजनीतिक भ्रष्टता को उजागर किया है।इससे पहले कांग्रेस के युवराज ने भी अपनी भ्रष्टता का परिचय दिया था।कांग्रेस अब हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियापन की चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। अब तो वे देशवासियों से क्षमा मांगने की स्थिति में भी नहीं हैं।



अभद्र भाषा का इस्तेमाल, फिर कहा एटिडेट है वीडियो



यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने महोबा दौरे के दौरान गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की।मुलाकात के बाद लौटते समय अजय राय ने कांग्रेस कार्यकर्ता से बातचीत की थी। इस दौरान अजय राय ने पीएम मोदी को लेकर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया। बातचीत के दौरान अजय राय गाली का इस्तेमाल किया था,उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद अजय राय ने इसे फेक और एडिटेड बताया। वीडियो से एआई से बनाना बताया।



मोदी ने अजय राय के स्वस्थ होने की थी कामना



बता दें कि 1 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वास्थ्य की कामना की थी। अजय राय की एक कार्यक्रम के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उनको लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


ट्रेंडिंग