पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
बड़कागांव। प्रखंड के ग्राम बाबू पारा के मुखिया प्रतिनिधि दीपक दास के नेतृत्व में मंगलवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचा। इस दौरान गांव में हाल के दिनों में हुई गंभीर आपराधिक घटनाओं से उन्हें अवगत कराया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि 26 दिसंबर 2025 को गांव के 7 घरों में भीषण चोरी की घटना हुई थी,वहीं 15 फरवरी 2026 को जूनियर देवी और वकील दास की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इन दोनों मामलों के आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।
प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से गांव की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नियमित गश्ती बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
इस मौके पर धनेश्वर दास,रामविलास दास,अशोक दास,रवि कुमार,ऋतुराज दास,विक्की कुमार,वीरेंद्र दास,विजय कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।