पिंडरसोत में हनुमान ध्वज जलाने की घटना पर विधायक मंजू कुमारी ने जताई कड़ी नाराजगी

पिंडरसोत में हनुमान ध्वज जलाने की घटना पर विधायक मंजू कुमारी ने जताई कड़ी नाराजगी

01 Apr 2026 |  11

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



जमुआ। हीरोडीह थाना क्षेत्र के पिंडरसोत में हनुमान मंदिर के पास हनुमान का ध्वज जलाने की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। इस घटना को लेकर जमुआ की विधायक मंजू कुमारी ने कड़ी नाराजगी जताई है।



घटना की जानकारी मिलते ही विधायक मंजू कुमारी मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि दोषियों की जल्द पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।



विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि यह घटना न केवल धार्मिक आस्था पर आघात है, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश भी प्रतीत होती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा।



स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोषियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।


ट्रेंडिंग