विष्णुगढ़ में मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या से लोगों में उबाल, हजारीबाग बंद कराने निकले सांसद

विष्णुगढ़ में मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या से लोगों में उबाल, हजारीबाग बंद कराने निकले सांसद

31 Mar 2026 |  34

 



हजारीबाग।झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म और निर्मम हत्या को लेकर जिलेभर में उबाल देखा जा रहा है।इस घटना को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गई है।बीते दिनों सांसद ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हजारीबाद बंद का ऐलान किया था।सोमवार को विष्णुगढ़ में बंद का व्यापक असर दिखा।सांसद मनीष जायसवाल,बरही विधायक मनोज यादव समेत अन्य लोग हजारीबाग बंद के दौरान एकजुट दिखाई नजर आए।



आरोपी को जल्द अरेस्ट करो,उसको फांसी दो



धरने में शामिल महिलाओं ने हेमंत सोरेन सरकार से मांग करते हुए कहा,आरोपी को जल्दी अरेस्ट करो,उसको फांसी दो।लोगों ने अपने हाथों में संपूर्ण बंद,हेमंत सरकार होश में आओ,बलात्कारियों को फांसी दो की तख्तियां पकड़ रखी थीं। हजारीबाग जिला परिषद चौक के पास कांग्रेस कार्यकर्ता भी बंद में निकलेंगे। विरोध स्वरूप कांग्रेसियों द्वारा काला बिल्ला लगाया जाएगा।



कांग्रसियों द्वारा भी किया जाएगा विरोध प्रदर्शन



कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा है कि विष्णुगढ़ में 24 मार्च को मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना के विरोध में हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चौक हजारीबाग पर पुलिस प्रशासन के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन कारी काला बिल्ला लगा के प्रदर्शन करेंगे। मौके पर जिला के पुलिस प्रशासन के मुखिया का पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही साथ पुलिस प्रशासन के नाकामी को देखते हुए अपराध के अनुसंधान को सीबीआई को सौंपे जाने को सौंपे जाने की मांग की जाएगी।



भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से की थी मुलाकात



शुक्रवार को राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू,सांसद मनीष जायसवाल,सदर विधायक प्रदीप प्रसाद,बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी,बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो,बरकट्ठा विधायक अमित यादव,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत आधा दर्जन से अधिक भाजपा नेता पीड़ित परिजनों से मिले और न्याय दिलाने का भरोसा दिया था। सभी ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।



24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बंद का था ऐलान



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य शाहू ने प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 30 मार्च को संपूर्ण हजारीबाग बंद कराया जाएगा। इस मामले को लेकर भाजपा चुप नहीं बैठेगी और जिला से लेकर प्रखंडस्तर तक धरना-प्रदर्शन देने का काम करेगी। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने सरकार से 50 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की।



पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल,72 घंटे बीतने...



आदित्य शाहू ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली है और दोषियों को फांसी से कम की सजा मंजूर नहीं है।पुलिसिया कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि घटना के 72 घंटे बीतने को हैं,लेकिन अभी तक प्रशासन का कोई वरीय अधिकारी गांव नहीं पहुंचा।सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इस सरकार में राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है। हम और हमारी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर हीं दम लेंगे।



इस दौरान जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह,भाजपा नेता भुवनेश्वर पटेल,सुदेश चंद्रवंशी,चंद्रनाथ भाई पटेल,हरीश श्रीवास्तव, कुमकुम कुमारी,संतोष मंडल,राजू श्रीवास्तव,अजय मंडल समेत कई भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


ट्रेंडिंग