रातभर में करोड़पति बनी महिला,खाते में आए 10 करोड़ रुपये,बोली- भइया जिसका भी पैसा हो,वापस ले जाए

रातभर में करोड़पति बनी महिला,खाते में आए 10 करोड़ रुपये,बोली- भइया जिसका भी पैसा हो,वापस ले जाए

28 Mar 2026 |  18

 



मैनपुरी।उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।बिछवा थाना क्षेत्र के देवगांव की एक महिला के बैंक खाते में अचानक करोड़ों रुपये आ गए।जिस खाते में पहले सिर्फ 45 हजार रुपए हों,उसमें 9 करोड़ 99 लाख 49 हजार 586 रुपये देख परिवार के होश उड़ गए,लेकिन महिला ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक रुपया नहीं निकाला।



बैलेंस देख उड़ गए होश



महिला का खाता बैंक ऑफ इंडिया की सुल्तानगंज शाखा में है,अचानक उस समय चर्चा में आ गई जब उसके मोबाइल पर करोड़ों रुपये क्रेडिट होने का मैसेज आया।महिला के खाते में पहले महज 45 हजार रुपये जमा थे,जब उसके बेटे ने एटीएम जाकर बैलेंस चेक किया,तो स्क्रीन पर 9,99,49,586 रुपये (लगभग 10 करोड़) का बैलेंस देखकर वह दंग रह गया।



महिला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल



इतनी बड़ी रकम खाते में होने के बावजूद महिला और उसके परिवार ने लालच नहीं दिखाया।महिला ने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी और का पैसा नहीं चाहिए और वे पूरी रकम वापस करने के लिए तैयार हैं। महिला ने ईमानदारी का परिचय देते हुए खाते से एक भी रुपया निकालने की कोशिश नहीं की।



बैंक मैनेजर का खुलासा,टेक्निकल एरर



जब यह मामला बैंक ऑफ इंडिया की सुल्तानगंज शाखा के मैनेजर तक पहुंचा,तो उन्होंने बताया कि यह पूरी घटना एक टेक्निकल एरर यानी तकनीकी खराबी का परिणाम है।सिस्टम में आई किसी खामी की वजह से बैलेंस इतना अधिक दिखाई देने लगा।बैंक अधिकारियों का कहना है कि यदि महिला शाखा में आती हैं, तो इस समस्या को तुरंत ठीक कर दिया जाएगा।फिलहाल इस मामले ने बैंकिंग सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।


ट्रेंडिंग