पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी चतरा।प्रखंड के उच्च शिक्षण संस्थान भद्रकाली महाविद्यालय में 26 फरवरी से शुरू हुई तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 28 फरवरी को भव्य समारोह के साथ संपन्न हो गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इटखोरी जिला परिषद सदस्य सरिता देवी,विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद प्रतिनिधि समाजसेवी भरत साव,समाजसेवी देव कुमार सिंह,योगगुरु सन्यासी शंकर चंद्रवंशी और दिलीप सोनी उपस्थित रहे।प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर,प्रोफेसर जानकी प्रसाद दांगी, खेल प्रभारी प्रोफेसर सकेंद्र मिस्त्री ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि सरिता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद से छात्र छात्राओं में अनुशासन एवं सहयोग की भावना विकसित होती है।खेलों के आयोजन से खेलों के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न होती है।सरिता देवी ने महाविद्यालय प्रबंधन को खेलों के आयोजन के लिए प्रशंसा की।साथ ही छात्र-छात्राओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया।
प्राचार्य डॉ.दुलार ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय में बेहतर पढ़ाई के साथ खेलों को बढ़ावा दिया जाता है।देव कुमार सिंह ने कहा कि आज के समय में खेलों के द्वारा प्रसिद्धि और पैसा कमाया जा सकता है।
तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में ऊंची कूद,लंबी कूद,कबड्डी,शतरंज,बैडमिंटन,सहित कई खेलों का आयोजन किया गया।खेल प्रतियोगिता में पहला,दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को कप,मेडल,और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।धन्यवाद ज्ञापन खेल प्रभारी प्रोफेसर सकेंद्र मिस्त्री ने किया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर जानकी प्रसाद दांगी,प्रोफेसर महेंद्र ठाकुर,प्रोफेसर ललित कुमार,मधुबाला कुमारी,लीलू रानी,धीरेंद्र कुमार यादव,मोइद्दीन अंसारी,प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय,पुस्तकालय अध्यक्ष शिव कुमार सिंह,कंप्यूटर ऑपरेटर पुनीत राहुल चौरसिया,मोहम्मद रफीक अंसारी, मोहम्मद हदीश अंसारी सहित छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।