संजीव कुमार बेदिया के आवास पर जनता दरबार का आयोजन

संजीव कुमार बेदिया के आवास पर जनता दरबार का आयोजन

25 Feb 2026 |  3

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।प्रखंड के उरीमारी,जरजरा में झारखंड मुक्ति मोर्चा हजारीबाग के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया के आवास पर जनता दरबार का आयोजन हुआ,इसमें नापोखुर्द,गरसुला,उरीमारी के लोगों ने अपनी - अपनी समस्याओं से अवगत करवाया,इसमें से कुछ लोगों की समस्या का त्वरित समाधान किया गया। कुछ लोगों की समस्या को संबंधित पदाधिकारियों से फोन से बातें कर समाधान करने का आदेश दिया गया।



संजीव कुमार बेदिया ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में लागू योजना के बारे में लोगों को अवगत कराने का काम करें, ताकि सभी वर्ग के लाभ ले सकें।



जनता दरबार में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया,शंकर साव, दीपन साव,बसंत ठाकुर,सुखदेव साव,दशरथ साव,लालमोहन बेदिया,शंकर बेदिया,विनोद बेदिया,प्रकाश सिंह,शत्रुघ्न सिंह, उदय महतो इत्यादि दर्जनों लोग मौजूद थे।


ट्रेंडिंग