पारस एचईसी हॉस्पिटल में कैंसर सर्वाइवर्स मीट में 50 योद्धाओं को किया गया सम्मानित

पारस एचईसी हॉस्पिटल में कैंसर सर्वाइवर्स मीट में 50 योद्धाओं को किया गया सम्मानित

25 Feb 2026 |  4

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,रांची।पारस एचईसी हॉस्पिटल में कैंसर सर्वाइवर्स के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन उन मरीजों के लिए समर्पित था, जिनका इलाज अस्पताल के कैंसर सेंटर में चल रहा है या पूरा हो चुका है।कार्यक्रम में करीब 50 कैंसर सर्वाइवर्स को सम्मानित किया गया और उनके साहस को सलाम किया गया। 



कार्यक्रम में सर्वाइवर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले जिस इलाज के लिए उन्हें मुंबई या दिल्ली जाना पड़ता था, वह अब रांची में ही उपलब्ध है। मरीजों ने डॉक्टरों की विशेषज्ञता की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल का माहौल काफी दोस्ताना है और इलाज भी अपेक्षाकृत किफायती है।



इस अवसर पर हॉस्पिटल के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर गुंजेश कुमार सिंह ने कहा कि कैंसर अब लाइलाज बीमारी नहीं है। सही समय पर जांच और आधुनिक उपचार से अधिकांश मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं। हमारा उद्देश्य मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।



सीनियर कंसल्टेंट हेड एंड नेक सर्जरी डॉक्टर मदन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हेड एंड नेक कैंसर के मामलों में समय पर सर्जरी और मल्टीडिसिप्लिनरी अप्रोच बेहद जरूरी है। पारस में सभी विशेषज्ञ एक साथ मिलकर मरीज के लिए सर्वश्रेष्ठ उपचार योजना बनाते हैं।



एसोसिएट कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉक्टर अभिनव शेखर ने कहा कि तकनीक और अनुभव के समन्वय से जटिल सर्जरी भी सफलतापूर्वक की जा रही है। हमारा प्रयास है कि मरीजों को बड़े शहरों जैसा भरोसेमंद इलाज यहीं उपलब्ध हो। 



एसोसिएट कंसल्टेंट रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डॉक्टर निशांत भारद्वाज ने कहा कि आधुनिक रेडिएशन तकनीक से उपचार अधिक सटीक और सुरक्षित हुआ है। इससे साइड इफेक्ट कम होते हैं और मरीज जल्दी स्वस्थ होते हैं।



हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉक्टर नीतेश कुमार ने कहा कि पारस अस्पताल में कैंसर के इलाज की सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है कि झारखंड के मरीजों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। अत्याधुनिक तकनीक, अनुभवी डॉक्टर और समर्पित टीम के साथ हम बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


ट्रेंडिंग