अर्पिता महिला मंडल की पहल से महिलाओं को मिला स्वरोज़गार का अवसर

अर्पिता महिला मंडल की पहल से महिलाओं को मिला स्वरोज़गार का अवसर

05 Feb 2026 |  20

अर्पिता महिला मंडल की पहल से महिलाओं को मिला स्वरोज़गार का अवसर



सीसीएल क्षेत्रों में सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण, 21 महिलाओं को प्रमाण पत्र व मशीनें वितरित



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,रांची।अर्पिता महिला मंडल अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम इस वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्रशिक्षण उपरांत आयोजित परीक्षा में 21 प्रतिभागियों ने सफलता प्राप्त की,जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही उत्तीर्ण लाभार्थियों को सिलाई मशीन और सिलाई किट का वितरण भी किया गया।



यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सीसीएल के सीएसआर विभाग और सृजन संस्था के समन्वय से संचालित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को व्यावसायिक कौशल से सशक्त बनाकर उन्हें स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध कराना था। प्रशिक्षण अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।



अर्पिता महिला मंडल ने आश्वासन दिया कि भविष्य में प्रशिक्षित महिलाओं को कार्य के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे तथा उन्हें नियमित मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपनी स्थायी आजीविका विकसित कर सकें।



उल्लेखनीय है कि अर्पिता महिला मंडल बच्चों,महिलाओं और बुजुर्गों के कल्याण के लिए निरंतर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। मंडल की सदस्याएं समाज सेवा के कार्यों में अपने निजी संसाधनों और स्वैच्छिक योगदान के माध्यम से भागीदारी निभाती हैं और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सतत प्रयासरत हैं।


ट्रेंडिंग