मिस यूनिवर्स टीनएज मीनाक्षी सिंह बनी अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की ब्रांड एंबेसडर,बेटी को स्वावलंबी बनाओ मिशन करेंगी प्रमोट
मिस यूनिवर्स टीनएज मीनाक्षी सिंह बनी अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की ब्रांड एंबेसडर,बेटी को स्वावलंबी बनाओ मिशन करेंगी प्रमोट
04 Feb 2026 | 21
विशेष संवाददाता,इंदौर/रांची।मिस यूनिवर्स टीनएज 2025 का खिताब जीतने वाली मीनाक्षी सिंह को अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा का ब्रांड एंबेसडर मनोनीत किया गया है। संगठन द्वारा बेटियों को समर्पित एक लक्ष्य बेटी को स्वावलंबी बनाओ मिशन को मिस यूनिवर्स टीनएज मीनाक्षी सिंह द्वारा प्रमोट किया जाएगा।मीनाक्षी सिंह को अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश अध्यक्ष वंदना सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री प्रोफेसर डॉक्टर रश्मि सिंह बैस ने बेटी को स्वावलंबी बनाओ मिशन का पट्टा,प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की घोषणा की।इस अवसर पर मीनाक्षी सिंह की मां और मध्य प्रदेश के इंदौर,धार,सतना,अलीराजपुर,झाबुआ,नर्मदापुरम सहित विभिन्न जिलों की कई वीरांगनाएं उपस्थित थी।
मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर सतना की धरती से सौंदर्य के क्षेत्र में आसमान को छूने की ख्वाहिशें लेकर आगे बढ़ने वाली मीनाक्षी सिंह ने 2025 में महज 17 साल 3 महीने की उम्र में मिस यूनिवर्स टीनएज का खिताब जीतकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया था।मीनाक्षी इसके अलावा भी कई और प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिताओं के खिताब अपने नाम किया है।फिलहाल मॉडलिंग की दुनिया में भी काम कर रही हैं। मीनाक्षी सिंह तलवारबाजी और आत्मसुरक्षा के क्षेत्र में भी निपुण हैं।वो अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा में ब्रांड एंबेसडर के लिए सहर्ष और निःशुल्क सेवाएं देंगी।
अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा के संस्थापक मुख्य संरक्षक डॉक्टर एमएस सिंह,मानस केन्द्रीय अध्यक्ष रंभा सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री प्रोफेसर डॉक्टर रश्मि सिंह बैस,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना सिंह सहित पूरी टीम ने मीनाक्षी सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं है।