अमेरिका के टैरिफ में कमी से भारत को बड़ा लाभ:अरविंद सिंह बिट्टू
अमेरिका के टैरिफ में कमी से भारत को बड़ा लाभ:अरविंद सिंह बिट्टू
05 Feb 2026 | 18
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।चतरा से लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह के मीडिया प्रतिनिधि अरविंद सिंह बिट्टू ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए जाने वाले टैरिफ (आयात शुल्क) में कमी भारत के लिए एक बड़ी राहत है। इससे भारत के किसानों,छोटे उद्योगों और निर्यातकों को सीधा फायदा मिलेगा।
अरविंद सिंह बिट्टू ने कहा कि पहले कई भारतीय सामानों पर ज्यादा टैरिफ देना पड़ता था,जिससे लागत बढ़ जाती थी और प्रतिस्पर्धा कमजोर होती थी,लेकिन अब टैरिफ कम होने से भारतीय उत्पाद अमेरिका में सस्ते और ज्यादा बिकाऊ होंगे।
अरविंद सिंह बिट्टू ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी विदेश नीति और मजबूत नेतृत्व की सराहना की। बिट्टू ने कहा कि मोदी जी के लगातार प्रयासों और भारत की बढ़ती वैश्विक साख के कारण ही आज भारत की बात दुनिया सुन रही है। पहले जहां टैरिफ ज्यादा होने से निर्यात में दिक्कत आती थी, अब टैरिफ कम होने से कारोबार को नई रफ्तार मिलेगी। इससे रोजगार बढ़ेगा, उद्योग मजबूत होंगे और देश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी। बिट्टू ने कहा कि यह फैसला दिखाता है कि मजबूत नेतृत्व और सही नीति से देश को कितना फायदा हो सकता है और आने वाले समय में भारत वैश्विक व्यापार में और मजबूत होकर उभरेगा।