गिरिडीह सवर्ण एकता मंच की बैठक संपन्न,यूजीसी 2026 नियमों के विरोध में आंदोलन जारी रखने का संकल्प

गिरिडीह सवर्ण एकता मंच की बैठक संपन्न,यूजीसी 2026 नियमों के विरोध में आंदोलन जारी रखने का संकल्प

05 Feb 2026 |  22

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।सवर्ण एकता मंच गिरिडीह की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को बार एसोसिएशन हॉल में हुई। बैठक में ब्राह्मण,क्षत्रिय,भूमिहार और कायस्थ समाज के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक का मुख्य उद्देश्य मंच को एक मजबूत,संगठित और प्रभावी सामाजिक मंच के रूप में विकसित करना था।



बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यूजीसी,जिसे यूजीसी संशोधित कानून 2026 के रूप में जाना जा रहा है, के विरोध में आंदोलन को तब तक जारी रखा जाएगा, जब तक इसे पूरी तरह निरस्त नहीं कर दिया जाता। यह नियम उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के नाम पर लाया गया है, लेकिन मंच के सदस्यों का मानना है कि यह सवर्ण समाज के खिलाफ पक्षपातपूर्ण है और इसका दुरुपयोग हो सकता है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी को इन नियमों पर रोक लगा दी है और 2012 के पुराने नियम फिलहाल लागू हैं।



बैठक में अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए,जिसमें मंच की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी।यूजीसी के अलावा एससी-एसटी (अनुसूचित जाति-जनजाति) संबंधित अन्य कथित काले कानूनों का भी विरोध किया जाएगा।जातिगत आरक्षण प्रणाली का विरोध मंच के माध्यम से जारी रहेगा।



किसी भी चुनाव में यदि सवर्ण समाज का कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा हो, तो सभी सवर्णों को एकजुट होकर उसका समर्थन करना चाहिए।वहीं प्रत्येक सक्रिय सदस्य को कम से कम 20 नए सवर्ण सदस्यों को मंच से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।



अगली बैठक का ऐलान भी किया गया। सवर्ण एकता मंच गिरिडीह की अगली बैठक आगामी रविवार को होटल अशोका इंटरनेशनल में सुबह 11 बजे से होगी। सभी सक्रिय सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे समय पर उपस्थित हों और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दें।



 बैठक में प्रमुख रूप से सवर्ण समाज के दीपक उपाध्याय, गोविंद सिंह,गौरी शंकर सिंह,सुरेश शक्ति,मैनेजर सिंह,बबलू भारद्वाज,संतोष पाण्डेय,संजीव सिन्हा,कृष्णकांत मिश्रा, पंकज कुमार,महेश पाठक,विजय सिंह,संतोष तिवारी,नवल किशोर पांडेय,प्रभात पांडेय,विद्या भूषण सिंह,अनंत मिश्रा, अनूप कुमार,शैलेश कुमार,दीपक पांडेय,सुधीर पांडेय,अनिल कुमार,मुकेश पाण्डेय,प्रियांशु शेखर,सुजीत सिंह,गौरव कुमार अंशु,हेमंत पाठक,उज्जवल तिवारी,चंदन,गोपाल कुमार सहित सवर्ण समाज के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


ट्रेंडिंग