स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात
स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात
17 Jan 2026 | 19
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता/रांची/दावोस।स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से ज्यूरिख में मुलाकात की।सीएम को उन्होंने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।बता दें कि झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने के बाद यह पहला आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल है,जो दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग ले रहा है।
बता दें कि दावोस में झारखंड की भागीदारी प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास विषय पर आधारित है,जो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सतत विकास,विश्वास और दीर्घकालिक आर्थिक परिवर्तन पर केंद्रित उद्देश्य से मेल खाता है।