18 जनवरी को 101 जोड़ों के विवाह को लेकर गोल्फ ग्राउंड में किया गया भूमि पूजन:प्रदीप सिंह

18 जनवरी को 101 जोड़ों के विवाह को लेकर गोल्फ ग्राउंड में किया गया भूमि पूजन:प्रदीप सिंह

14 Jan 2026 |  31

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।सर्व धर्म सामूहिक विवाह समिति द्वारा आगामी 18 जनवरी को 101 जोड़ों का विवाह गोल्फ ग्राउण्ड धनबाद में होने जा रहा है। उसी के निमित्त मंगलवार को गोल्फ ग्राउण्ड में भूमि पूजन किया गया।भूमि पूजन के लिए मुख्य जजमान के लिए उपेन्द्र सिंह की पत्नी सरिता सिंह और समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की पत्नी जया सिंह के साथ पूजन एवं हवन की गई।सभी जोड़े को शादी का जोड़ा वितरण किया गया। 



अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लगातार 12 वें वर्ष 101 जोड़े का विवाह सभी धर्मो से जुड़े बालिग लड़के एवं बालिग लड़कियों का किया जायेगा। उन्होंने बताया कि भूमि पूजन के पश्चात गोल्फ ग्राउण्ड में पंडाल मंच मंडप आदि बनाना शुरू कर दिया गया है। 16 जनवरी को शाम 6 बजे से समिति द्वारा माता की चौकी जागरण का आयोजन किया गया है। 17 जनवरी को आशाए महिला ग्रुप द्वारा सुबह 10 बजे से विवाह स्थल में ही ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जा रहे है।शाम में मेहन्दी और संगीत का कार्यक्रम किया जायेगा।



प्रदीप सिंह ने बताया कि 18 जनवरी को सुबह 10 बजे से विवाह के लिए बारात जयमाला और शादी की तैयारी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। 



बता दें कि पूजन कार्यक्रम में शामिल समिती के सभी सदस्यगण और समस्त महिला विंग की सदस्य द्वारा सभी जोड़े को वस्त्र वितरण किया गया।


ट्रेंडिंग