रूद्र महायज्ञ को लेकर नगड़ा में बैठक,भव्य आयोजन के लिए समिति का गठन

रूद्र महायज्ञ को लेकर नगड़ा में बैठक,भव्य आयोजन के लिए समिति का गठन

13 Jan 2026 |  28

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार।प्रखंड अंतर्गत नगड़ा गांव में शिव मंदिर परिसर में रूद्र महायज्ञ के आयोजन को लेकर शिव मंदिर पूजा समिति नगड़ा की ओर से ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में सर्वसम्मति से रूद्र महायज्ञ की तारीख तय की गई और आयोजन को भव्य व सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।



बैठक में समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ में क्षेत्र के अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार किया गया है।यज्ञ स्थल की सजावट,सुरक्षा,पेयजल,आवागमन और प्रसाद वितरण सहित अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। ग्रामीणों ने भी आयोजन में तन मन धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया।



बैठक में सर्वसम्मति से यज्ञ पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष संजय यादव,सचिव राजन कुमार यादव,कोषाध्यक्ष अमृत कुमार यादव बनाए गए।उपाध्यक्ष के रूप में अरविंद गंझु,संतोष यादव,विमल यादव और राजेंद्र प्रसाद को चुना गया। उपसचिव कृष्णा यादव और महामंत्री दीपक यादव बनाए गए।मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साव,मीडिया प्रभारी प्रवीण साव को जिम्मेदारी दी गई।समिति के संरक्षक के रूप में गिरधारी यादव,बिहारी यादव,जगरनाथ यादव,मनोज यादव,प्रदीप यादव,बसिया मुखिया विमला देवी, सुरेश उरांव,सोमनाथ भगत सहित कई वरिष्ठ ग्रामीणों को चयनित किया गया।



समिति के सदस्यों में आनंद यादव,सत्यपाल यादव,नागेंद्र यादव,रिंकू यादव,राहुल यादव,सुनील यादव,ललित कुमार, कैलाश यादव,अशोक यादव,मनोज यादव,संदीप यादव,प्रिंस यादव,अभिषेक यादव सहित दर्जनों युवाओं को शामिल किया गया।बैठक के अंत में सभी ग्रामीणों ने रूद्र महायज्ञ को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।


ट्रेंडिंग