पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,साहिबगंज।रोशनी का त्यौहार दीपावली पर जिले भर में खुशियों का माहौल है।वहीं कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग की आशंका को देखते हुए हिन्दू धर्म रक्षा मंच ने जिले वासियों से भावनात्मक अपील की है।
मंच के झारखंड प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने कहा है कि सभी पर्व शांति,सद्भाव और भाईचारे से मनाएं।दीपावली केवल उत्सव नहीं,सामाजिक समरसता और परस्पर सहयोग का प्रतीक है।कुछ स्वार्थी तत्व त्यौहारों में वैमनस्य फैलाने की कोशिश करते हैं, इसीलिए सतर्क और सावधान रहें।
बजरंगी महतो ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सभी लोग साकारात्मक सोच अपनाएं,बच्चों को शिक्षित करें और जियो और जीने दो का संदेश फैलाएं।कहा कि प्रत्येक त्यौहार आत्मचिंतन और एकता का अवसर होते हैं,हिंसा और भड़कावे से दूर रहें।
बजरंगी महतो ने लोगों से आत्ममंथन करने की बात पर बल देते हुए कहा कि कहीं वे किसी राजनीतिक स्वार्थ का साधन तो नहीं बन रहे। उन्होंने एक साथ मिलकर जिलेवासियों से दीपावली और अन्य पर्व प्रेम, शांति और खुशहाली के साथ मनाने की अपील की।