डीएवी गिद्दी में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

डीएवी गिद्दी में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

30 Aug 2026 |  21

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



सिरका।डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी ए में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।यह दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में प्रार्थना और मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। 



इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मेजर ध्यानचंद के जीवन,उनके संघर्ष,उपलब्धियों और भारतीय खेल जगत में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए भाषण प्रस्तुत किए।विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 



कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल जैसे इंटर हाउस खो-खो प्रतियोगियों का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विद्यालय परिसर में खेल भावना और उत्साह का वातावरण बना रहा।



विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है।उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।



कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को खेल भावना,अनुशासन और निरंतर प्रयास के महत्व का संदेश देते हुए किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद थे।


ट्रेंडिंग