राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में उल्लासपूर्वक मनाया गया सावन महोत्सव

राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में उल्लासपूर्वक मनाया गया सावन महोत्सव

30 Aug 2026 |  28

राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में उल्लासपूर्वक मनाया गया सावन महोत्सव



सावन महोत्सव प्रेम,संस्कार और सामाजिक एकता का प्रतीक है: शसचिव प्रियंका कुमारी 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



रामगढ़।राधा गोविन्द विश्वविद्यालय रामगढ़ के शिक्षा विभाग की ओर से भारतीय लोक-संस्कृति,परंपरा और सावन की हरियाली से विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं कलात्मक कौशल का मनमोहक प्रदर्शन किया।



महोत्सव के अंतर्गत राखी मेकिंग प्रतियोगिता,थाली सज्जा प्रतियोगिता,मेहंदी प्रतियोगिता और‌ पारंपरिक खाद्य सामग्री/व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।विद्यार्थियों ने आकर्षक राखियां,मनमोहक थालियां और सुंदर मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी सृजनात्मकता का परिचय दिया। वहीं पारंपरिक व्यंजनों की विविधता ने भारतीय खान-पान और लोक परंपराओं की समृद्ध विरासत को जीवंत कर दिया।पूरे परिसर में सावन के उल्लास,उमंग और उत्सव का वातावरण देखने को मिला।



विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने सभी को सावन महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि सावन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख,शांति,प्रेम और समृद्धि लेकर आए।



 कुलपति प्रोफेसर डॉ रश्मि ने कहा कि सावन महोत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थियों को हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति,लोक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। 



 कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. निर्मल कुमार मंडल ने कहा कि भारतीय संस्कृति की विशेषता उसकी विविधता और जीवंत परंपराओं में निहित है।सावन महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सुंदर प्रयास है। 



 इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉक्टर संजय कुमार,परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार,प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार,शिक्षा विभाग के शिक्षकगण और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।


ट्रेंडिंग