हरियाली तीज पर महिलाओं का उमंग भरा जश्न,धर्मशाला परिसर हुआ हरियाली से सराबोर

हरियाली तीज पर महिलाओं का उमंग भरा जश्न,धर्मशाला परिसर हुआ हरियाली से सराबोर

17 Aug 2026 |  18

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



साहिबगंज।सावन मास की हरियाली के बीच अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की महिलाओं ने चौक बाजार स्थित बड़ी धर्मशाला परिसर को तीज के रंगों से सजा दिया। हरियाली तीज महोत्सव में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में शिरकत कर पूरे परिसर को उल्लास और संगीत से भर दिया।महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की,अखंड सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखा और कथा सुनी।



 महोत्सव की शुरुआत तीज गीतों से हुई।महिलाओं ने घेरा बनाकर झूले,गीत और लोकधुनों पर नाच-गाकर सावन का स्वागत किया। इसके साथ ही कई मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए। तीज की परंपराओं के साथ-साथ आपसी हंसी-मजाक और मेल-मिलाप की तस्वीरें हर कोने में दिखी।



 कार्यक्रम में खाने-पीने का खास इंतजाम था।महिलाओं और परिजनों ने कचौड़ी,छोले-भटूरे,पूड़ी-सब्जी,बूंदी-रायता, जलेबी,घीवर,गोलगप्पा और गर्म चाय का जमकर लुत्फ उठाया। तीज का पर्व जैसे थाली में भी उतर आया था।



इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति की अध्यक्ष रुचि भरतिया,सचिव नीलम शर्मा की अहम भूमिका रही। तैयारियों से लेकर संचालन तक दोनों ने मोर्चा संभाले रखा। अध्यक्ष रुचि भरतिया ने कहा कि ऐसे आयोजन सिर्फ मनोरंजन नहीं हैं। ये समाज को जोड़ते हैं, पुरानी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाते हैं और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।



कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी संस्था की ब्रह्माकुमारियों ने भी सहभागिता कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने आयोजकों और सहयोगियों का आभार जताया। 



इस मैके पर रुचि भरतिया,नीलम शर्मा,ममता केजरीवाल, किरण दीवान, खुशबू सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।


ट्रेंडिंग