पुटकी में निकली तिरंगा यात्रा

पुटकी में निकली तिरंगा यात्रा

13 Aug 2026 |  18

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



पुटकी।भारतीय जनता पार्टी धनबाद प्रखंड के तत्वाधान में बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष गौतम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित तिरंगा यात्रा पुटकी प्रभु महतो चौक से बाजार होते हुए तिरंगा यात्रा पुनः पुटकी चौक पहुंची।तिरंगा यात्रा भारत माता की जय,वंदे मातरम,वीर शहीद अमर रहे नारे लगाते हुए खत्म हुई।



इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विकाश मिश्रा,राजीव महतो, संतोष पासवान,शिवनन्दन पासवान,सदानंद वर्णवाल,गुड्डू वर्मा,कन्हाई सिंह,दीपक चौधरी,रमेश कुमार सिंह,राजेश रजक,नागेन्द्र शुक्ला,योगेंद्र दास,राहुल सिंह,केदार वर्णवाल, पूर्णेन्दु सिन्हा,तारा बाउरी,संदीप कुंडु सहित अन्य कार्यकर्ता के साथ स्थानीय दुकानदार तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।


ट्रेंडिंग