उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा  

उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा  

10 Aug 2026 |  11

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि 



मेदिनीनगर/पलामू।उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों को मिल रही सेवाओं एवं आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली।



निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने अस्पताल में इलाजरत मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उपायुक्त ने मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं,जांच एवं अन्य सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की।



उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने अस्पताल के जांच केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ब्लड जांच सहित अन्य सामान्य जांच सुविधाओं की जानकारी ली और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने लैब का अवलोकन करते हुए वहां उपलब्ध जांच सुविधाओं और संसाधनों के संबंध में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से जानकारी प्राप्त की।



इसके पश्चात उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं और उपकरणों की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों के साथ भविष्य में आवश्यक मशीनों एवं उपकरणों के क्रय को लेकर समीक्षा की। उपायुक्त ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक संसाधनों की जरूरत एवं प्राथमिकता के संबंध में भी जानकारी ली।



निरीक्षण के दौरान उपायुक्त दिलीप सिंह जूदेव ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


ट्रेंडिंग