चास बाल सुधार गृह में 26 से अधिक बच्चे बीमार, 36 को किया गया क्वारेंटाइन,तीन की हालत गंभीर

चास बाल सुधार गृह में 26 से अधिक बच्चे बीमार, 36 को किया गया क्वारेंटाइन,तीन की हालत गंभीर

25 Jul 2026 |  17

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



बोकारो।बोकारो के चास में बाल सुधार गृह में एक साथ कई बच्चों के बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया है।अब तक 26 से अधिक बाल कैदियों में वायरल फीवर,खांसी और कमजोरी जैसे लक्षण पाए गए हैं।सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी बच्चों की जांच शुरू की। 



शुरुआती दौर में 20 और बाद में 16 बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस बाल सुधार गृह भेज दिया गया।हालांकि‌ तीन बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती कराया गया है।स्थिति को देखते हुए कुल 36 बच्चों को क्वारेंटाइन किया गया है।



सिविल सर्जन डॉऊ अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि बाल सुधार गृह में अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कर दिया गया है, जहां डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मौसमी बीमारी है और घबराने की जरूरत नहीं है। सभी बच्चों के सैंपल लिए गए हैं और रिपोर्ट भी आ चुकी है। प्रशासन द्वारा बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।


ट्रेंडिंग