सीएम सोरेन से भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम और सुशील प्रसाद ने की मुलाकात 

सीएम सोरेन से भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम और सुशील प्रसाद ने की मुलाकात 

07 Jul 2026 |  24

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता 



रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम और सुशील प्रसाद ने शिष्टाचार मुलाकात की।मौके पर सीएम सोरेन और उनके बीच सरकार द्वारा संचालित प्रमुख विकासात्मक योजनाओं और झारखंड में निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई।



 सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड के विकासात्मक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के महत्व पर भी बल दिया,जिनमें प्रवासन,गतिशीलता पार्टनरशिप,वन्यजीव पर्यटन की संभावनाएं,कौशल विकास एवं शिक्षा क्षेत्र में सहयोग और भारतीय प्रवासी समुदाय की सहभागिता शामिल रहा। साथ ही सीएम और भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों के बीच झारखंड की शासन व्यवस्था एवं विकास यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार उपस्थित रहे।



बता दें कि भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम वर्तमान में लंदन स्थित भारत के उच्चायोग में कार्यरत हैं, जबकि सुशील प्रसाद नैरोबी स्थित भारत के उच्चायोग में पदस्थापित हैं। भारतीय विदेश सेवा के ये दोनों अधिकारी मध्यावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए झारखंड प्रवास पर हैं।


ट्रेंडिंग