गणना प्रपत्र वितरण व डिजिटाइजेशन में बेहतर कार्य पर मिली पहचान

गणना प्रपत्र वितरण व डिजिटाइजेशन में बेहतर कार्य पर मिली पहचान

06 Jul 2026 |  15

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



बोकारो।विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) को प्रतिदिन #Bokaro: BLO of the Day के रूप में सम्मानित किया जा रहा है।इसी क्रम में 4 जुलाई को शाम 6 बजे तक जिला स्तर पर हुए कार्य निष्पादन के आधार पर गणना प्रपत्र वितरण श्रेणी में बेरमो विधानसभा क्षेत्र भाग संख्या-333 की बीएलओ अनिता कुमारी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।अनीता कुमारी ने एक ही दिन में 410 गणना प्रपत्रों का वितरण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। अनीता कुमारी के पर्यवेक्षक दशरथ प्रसाद मांझी हैं।



गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन श्रेणी में बेरमो विधानसभा क्षेत्र भाग संख्या-134 की बीएलओ मंजूषा राय ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक ही दिन में 64 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया।मंजूषा राय के पर्यवेक्षक कुमार आनंद हैं।



इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने दोनों बीएलओ के कार्यों की सराहना करते हुए एईआरओ सह बीडीओ/सीओ, बेरमो/जरीडीह को निर्देश दिया है कि उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करें।



डीसी ने कहा कि प्रतिदिन बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को #Bokaro: BLO of the Day के रूप में सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे यह अभियान समयबद्ध और सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके।


ट्रेंडिंग