चतरा पुलिस की अवैध अफीम के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,एक तस्कर हुआ गिरफ्तार,भेजा गया जेल
चतरा पुलिस की अवैध अफीम के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,एक तस्कर हुआ गिरफ्तार,भेजा गया जेल
20 Jun 2026 | 25
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
चतरा। जिले में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है।चतरा पुलिस ने 22 लाख की अफीम और 75 किलो डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
चतरा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान में पुलिस को ये बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र के सिलदाग गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अफीम और डोडा बरामद किया है,जिसकी अंतरराज्यीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है।
सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि मनराज गंझू नाम का व्यक्ति अपने घर में अफीम का भंडारण कर उसे बेचने की फिराक में है। पुलिस ने फौरन त्वरित कार्रवाई करते हुए लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार और सशस्त्र बलों के साथ आरोपी के घर पर अचानक धावा बोला गया। तलाशी के दौरान वहां से 2 किलोग्राम अवैध अफीम, चार बोरों में भरा 75 किलोग्राम डोडा, एक मोबाइल फोन और दस्तावेज बरामद किए गए। तस्कर मनराज गंझू को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है, जिस पर पहले भी मामले दर्ज थे। लावालौंग पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 40/26 दर्ज कर आगे की गहन जांच शुरू कर दी है।