आर‌एस‌एस कार्यालय पर हमला करने वाले जल्द हों गिरफ्तार:संत कुमार

आर‌एस‌एस कार्यालय पर हमला करने वाले जल्द हों गिरफ्तार:संत कुमार

18 Jun 2026 |  13

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



साहिबगंज।राजधानी रांची के निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर बीती रात पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना की हिन्दू धर्म रक्षा मंच ने कड़ी निंदा की है। हिन्दू धर्म रक्षा मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला और कायरतापूर्ण हरकत बताया।



एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संत कुमार घोष ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र निर्माण,सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों के लिए समर्पित संगठन है।ऐसे संगठन के कार्यालय को निशाना बनाना समाज में भय और अस्थिरता फैलाने का सुनियोजित प्रयास है।



संत कुमार घोष ने झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की।घोष ने कहा कि इस कायराना हरकत के दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें कठोरतम कानूनी दंड दिया जाए। पूरे षड्यंत्र के पीछे सक्रिय असामाजिक तत्वों और ताकतों का पर्दाफाश होना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।   



 संत कुमार घोष ने झारखंड की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई।घोष ने कहा कि झारखंड की शांतिप्रिय जनता किसी भी प्रकार की हिंसा,अराजकता और वैचारिक आतंक को स्वीकार नहीं करेगी।कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन इस घटना ने वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।


ट्रेंडिंग