आरएसएस कार्यालय पर हमले की विहिप ने की निंदा,दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग 

आरएसएस कार्यालय पर हमले की विहिप ने की निंदा,दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग 

18 Jun 2026 |  15

 



रांची।निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय में विगत रात्रि पेट्रोल बम से किए गए हमले की विश्व हिंदू परिषद ने कड़ी निंदा की है।सरकार और प्रशासन से हमलावरों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की गई। 



विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन जो राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगा हुआ है,उस पर इस प्रकार का हमला अत्यंत चिंता जनक है।यह छोटी घटना नहीं है।इस घटना के पीछे राष्ट्रविरोधी शक्तियों का हाथ हो सकता है,जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।प्रांत कार्यालय में प्रशासन द्वारा स्थायी सुरक्षा व्यवस्था रहनी चाहिए,जिससे इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।


ट्रेंडिंग