कुशवाहा महासभा का 14वां स्थापना दिवस हुआ संपन्न,नागेंद्र कुमार बने कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

कुशवाहा महासभा का 14वां स्थापना दिवस हुआ संपन्न,नागेंद्र कुमार बने कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

29 Apr 2026 |  21

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



सिमरिया/चतरा। चक्रवती सम्राट अशोक जयन्ती कुशवाहा महासभा के 14वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन चतरा जिला के सिमरिया में किया गया।कार्यक्रम में सर्वसम्मति से हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के दैहर ग्राम निवासी प्रबुद्ध समाजसेवी नागेन्द्र कुमार को झारखंड कुशवाहा महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। विधायक शशि भूषण मेहता ( पांकी ),पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित कर आशीर्वाद दिया। 



कार्यक्रम में जयप्रकाश वर्मा पूर्व विधायक गांड़य,नरेश वर्मा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सदस्य, बटेश्वर मेहता, प्रदेश अध्यक्ष हाकीम महतो, सत्यदेव वर्मा महासचिव,प्रदेश के सभी पदाधिकारी,जिला के सभी जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी, सहित हजारों कुशवाहा पुरुष महिला शामिल हुए। 



कार्यक्रम की चतरा जिला अध्यक्षता केदार दांगी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी ने नागेंद्र कुमार के कार्य कुशलता पर भरोसा करते हुए यह विश्वास जताया कि समाज के उत्थान के लिए उनके निर्देशन में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र कुमार को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।


ट्रेंडिंग