लंबित मामलों पर सख्ती,एसपी ने किया 300 केसों का मैराथन रिव्यू

लंबित मामलों पर सख्ती,एसपी ने किया 300 केसों का मैराथन रिव्यू

29 Apr 2026 |  17

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



बड़कागांव।हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने मंगलवार को बड़कागांव पुलिस अनुमंडल कार्यालय में लंबित मामलों की गहन समीक्षा बैठक की।करीब चार घंटे तक चले इस मैराथन रिव्यू में अनुमंडल स्तर पर दर्ज लगभग 300 मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान नक्सल मामलों,संगठित आपराधिक गिरोह,रंगदारी,धमकी, अपहरण,महिला उत्पीड़न,दहेज हत्या,छेड़खानी,बाल अपराध, एसटी-एससी और नॉन-बैंकिंग से जुड़े मामलों पर विशेष फोकस रखा गया। 



एसपी अमन कुमार ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए बिंदुवार दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक केस की गंभीरता को समझते हुए सामाजिक दृष्टिकोण के साथ जांच करना अनुसंधानकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है।साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। 



बैठक में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, केरेडारी थाना प्रभारी अजय कुमार रविदास, गिद्दी थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह, उरीमारी ओपी प्रभारी रथू उरांव, सिकरी ओपी प्रभारी रामकुमार राम, डाड़ी कला सहायक थाना प्रभारी सागेन मुर्मू, पगार ओपी प्रभारी दिनेश कुमार मंडल सहित संबंधित कांडों के अनुसंधानकर्ता उपस्थित रहे।


ट्रेंडिंग