पहली बार 5 स्थानों पर भव्य भामाशाह जयंती आज,समाज में एकता व जागरूकता का संदेश

पहली बार 5 स्थानों पर भव्य भामाशाह जयंती आज,समाज में एकता व जागरूकता का संदेश

29 Apr 2026 |  19

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



बड़कागांव।साहू समाज संघर्ष समिति के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुंज बिहारी साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बुधवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में पहली बार पांच अलग-अलग स्थानों पर भामाशाह जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी।कार्यक्रम की शुरुआत केरेडारी में सुबह 9 बजे अयोध्या साव एवं छोटन साव के नेतृत्व में होगी। इसके बाद 10 बजे बेगवरीं पीपल चौक (केरेडारी) में परमेश्वर साहू आयोजन का संचालन करेंगे।दोपहर 2 बजे बड़कागांव के पकरी बरवाडीह स्थित देवी मंडप में राजकुमार साव एवं डुभन साव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 3 बजे डोकाटाड में हरी साव,माथुर साव एवं कालु साव की देखरेख में जयंती मनाई जाएगी। अंत में नापोखुर्द में शाम 4 बजे दिनेश साव एवं पंचायत समिति सदस्य गणेश साहू के नेतृत्व में आयोजन संपन्न होगा।



समिति के अनुसार पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक साथ जयंती मनाने का उद्देश्य समाज में एकता,भाईचारा और जागरूकता को मजबूत करना है।भामाशाह भारत के महान दानवीरों में से एक थे,जिनका जीवन त्याग और समाजसेवा की प्रेरणा देता है।समाज के सभी लोगों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं और समाज की एकजुटता का परिचय दें।


ट्रेंडिंग