चौपारण में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली हनुमान जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा

चौपारण में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली हनुमान जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा

03 Apr 2026 |  7

चौपारण में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली हनुमान जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा



विधायक ने विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सराहा,कहा- प्रभु राम के आदर्शों को अपनाएं युवा



​पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



चौपारण/हजारीबाग।श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा प्रखंड में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।चतरा मोड़ स्थित भगवती मंदिर से शुरू होकर तेतरिया कात्यानी मंदिर तक पहुंचने वाली इस भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ बरही विधायक मनोज कुमार यादव और चतरा जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। 



शोभायात्रा के दौरान दुर्गा वाहिनी की बहनें और चौपारण क्वीन्स की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र बनी रही। पूरा चौपारण क्षेत्र जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारों से गुंजायमान रहा।शोभयात्रा का समापन कात्यानी मंदिर में एक धर्म सभा के रूप में हुआ।



सभा को संबोधित करते हुए विधायक मनोज कुमार ने कहा कि हमें प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलना चाहिए और हनुमान जी के जीवन से सेवा और समर्पण की सीख लेनी चाहिए। इस दौरान राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडली सदस्य सीताराम शरण जी महाराज ने सभा को सम्बोधित किया।



​आयोजन को सफल बनाने में विहिप के जिला मंत्री अरविंद मेहता, जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, बजरंग दल विभाग प्रमुख प्रशांत सिंह, प्रखंड विहिप मंत्री मुनेश्वर गुप्ता, अध्यक्ष संजय सिंह, सह-मंत्री अभिषेक सिंह, दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका ममता कुमारी, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख अभय कांत यादव, सत्संग प्रमुख धनेश्वर साहू, सुरक्षा प्रमुख रितेश कुमार व अनिल सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष मुकेश सिंह और प्रखंड सह संयोजक शम्भू साव ने महती भूमिका निभाई। मौके पर सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, रिशु बर्णवाल, सहदेव प्रसाद यादव, आशीष सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, जीप सदस्य राकेश रंजन, समाजसेवी प्रदीप सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, मुखिया पप्पू रजक, भाजपा नेता अर्जुन साव, सुमन सिंह, अरविंद सिन्हा, बलराम दांगी विहिप नेता विवेकानंद विवेक, मनोज सिंह, जितेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, उज्जवल सिंह, दीपक बादल, मदन चंद्रवंशी, महावीर साहू और नंदकेशरी देवी आदि उपस्थित रहे।


ट्रेंडिंग