चतरा जिले में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया रंगोत्सव का महापर्व होली,लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

चतरा जिले में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया रंगोत्सव का महापर्व होली,लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

07 Mar 2026 |  15

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।जिले में रंगों का पर्व होली हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।होली का आरंभ सोमवार की रात्रि में होलिका दहन के साथ ही आरंभ हो गया।लोगों ने आनंद,उत्साह और उमंग के साथ होलिका दहन किया और होलिका दहन स्थल पर लोगों ने ढोल ताशा मजीरे पर होली के पारंपरिक गीत गाए और एक दूसरे को छोटी होली की शुभकामनाएं दी। 



बुधवार को पूरे जिले में होली का उत्सव उल्लास के साथ आनंद पूर्वक मनाया गया।लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।इस मौके पर आनंद उल्लास और उमंग का वातावरण देखने को मिला।गांवों में लोगों ने जमकर होली का आनंद उठाया। ढोलक झांझ और मजीरे की थाप पर लोगों ने झूम कर होली के गीत गाए। 



जिले के हंटरगंज,जोरी,लावालौंग,टंडवा सिमरिया,वशिष्ठ नगर,पत्थलगड़ा,गिद्धौर,इटखोरी,कान्हाचट्टी,मयूरहंड प्रखंडों में होली का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। गांवों में लोगों ने मस्ती में झूमते हुए रंगों के पर्व होली का स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने मंडली बनाकर होली और जोगीरे का आनंद लिया।छिटपुट घटनाओं को छोड़कर पूरे जिले में होली का पर्व शांतिपूर्वक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सद्भावना के साथ मनाया गया। 



इस मौके पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम तो किए गए थे।साथ ही चतरा जिला पुलिस प्रशासन द्वारा होली को लेकर आम लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई थी। प्रशासन द्वारा यह एडवाइजरी होली पर्व के सुरक्षात्मक दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर की गई थी। पुलिस प्रशासन द्वारा आम लोगों से शांति सौहार्द और सद्भावना के साथ रंगों का त्यौहार मनाने की अपील की गई थी। कुल मिलाकर होली का पर्व पूरे जिले में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।


ट्रेंडिंग