बरही डीलर एसोसिएशन ने प्रदेश अध्यक्ष के निधन पर की शोक सभा

बरही डीलर एसोसिएशन ने प्रदेश अध्यक्ष के निधन पर की शोक सभा

07 Mar 2026 |  6

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बरही।झारखंड फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दुमका जिला अध्यक्ष स्व. ओंकारनाथ झा के निधन पर शुक्रवार को बरही डीलर एसोसिएशन की ओर से प्रखंड परिसर में शोक सभा आयोजित की गई।इस दौरान उपस्थित डीलरों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।



 बताया गया कि स्व. झा का मंगलवार को रांची स्थित संफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा था,उनके निधन की खबर मिलते ही झारखंड सहित पूरे देश के पीडीएस विक्रेताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई। वे वर्तमान में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे।



शोक सभा में प्रखंड डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष डोमन पांडेय ने कहा कि स्व. झा केवल झारखंड का ही नहीं बल्कि पूरे देश के डीलरों के कुशल नेतृत्वकर्ता थे। उन्होंने डीलरों की समस्याओं को हमेशा बेबाक और निर्भीक तरीके से सरकार व अधिकारियों के समक्ष रखते थे।डोमन पांडेय ने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से डीलर संघ ने एक मजबूत स्तंभ को खो दिया है,जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। उन्होंने अपना जीवन डीलरों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। 



इस मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोहर भगत,प्रखंड अध्यक्ष डोमन पांडेय,संतोष केशरी,नंद किशोर कुमार,सुखदेव साहू,केदार यादव,किशोर ठाकुर,दशरथ रजक,छोटी ठाकुर, सुरेश राणा,बंटी ठाकुर,मंटू ठाकुर,महादेव प्रसाद,वीरेंद्र कुमार सहित कई डीलर उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग