सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा प्रोजेक्ट में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा प्रोजेक्ट में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

03 Feb 2026 |  15

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,रजरप्पा।रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को वंदना सभा में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-बहनों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद द्वारा प्रदान किया गया।



इस अवसर पर झारखंड विद्या विकास समिति द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।विद्या भारती प्रतिभा खोज (किशोर वर्ग) में आयुष कुमार,विद्या भारती प्रतिभा चयन (बाल वर्ग) में सूरज कुमार को सांत्वना पुरस्कार,निबंध प्रतियोगिता में कुमारी मानसी और स्नेहा प्रिया को सांत्वना पुरस्कार,चित्रकला प्रतियोगिता में स्मृति कच्छप तृतीय पुरस्कार और सुलेख प्रतियोगिता में दीपिका कुमारी सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्या भारती प्रतिभा खोज में आयुष कुमार और प्रतिभा चयन में सूरज कुमार को नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।



सम्मान समारोह के दौरान प्राचार्य उमेश प्रसाद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां निरंतर परिश्रम,अनुशासन और आचार्यों के मार्गदर्शन का परिणाम होती हैं।उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन से अध्ययन एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।



इन उपलब्धियों पर विद्यालय के अध्यक्ष ललन कुमार राय, सचिव चंद्रशेखर चौधरी,सीएसआर नोडल अधिकारी आशीष झा सहित सभी आचार्यों ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


ट्रेंडिंग