डॉ.कुमार राजा ने संभाला रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष का पदभार,शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं 

डॉ.कुमार राजा ने संभाला रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष का पदभार,शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं 

15 Oct 2025 |  24

 

पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर कुमार राजा ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में अपना पदभार ग्रहण किया।इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,कांग्रेस विधायक दल के नेता पूर्व मंत्री विधायक प्रदीप यादव,कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा,झारखंड हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक,प्रदीप तुलस्यान,मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह,प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा दीपू,राकेश सिन्हा,सुरेन्द्र सिंह, शहबाज अहमद,राजन वर्मा सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

 

ऊर्जावान नेतृत्व से संगठन होगा और अधिक सशक्त:केशव महतो कमलेश 

 

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि डॉ.कुमार राजा एक ऊर्जावान और समर्पित संगठनकर्ता हैं।संगठन ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है, यह उनके पिछले कार्यकाल की सफलता का प्रमाण है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में रांची महानगर कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।

 

संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता:डाॅ.राजा

 

डॉ.कुमार राजा ने अपने संबोधन में प्रदेश नेतृत्व और सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर पुनः भरोसा जताया। संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना और जनता के विश्वास को मजबूत करना मेरा प्राथमिक लक्ष्य रहेगा। सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस के जनाधार को और विस्तारित करने का कार्य करूंगा।

 

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ.कुमार राजा का फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।अंत में जय भारत, जय कांग्रेस के नारों से पूरा सभागार गूंज उठा।

 

इस मौके पर रांची महानगर कांग्रेस के जॉय चक्रवर्ती,सभी प्रखंड अध्यक्ष कुमार कौशल गांधी,अंकित सिंह,ओवैस अंसारी,युसूफ अंसारी,रांची महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव सिंह,विक्की ठाकुर,सारीक अहमद,सदाब खान,सभी वार्ड अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग