पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बरही।विधायक मनोज कुमार यादव ने शनिवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बरही मुख्यालय से अंतिम क्षोर पर स्थित भंडारों पंचायत का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने बैरीसाल गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की।
बैठक में बैरीसाल,पुरहारा,तेतरिया और भंडारों गांव के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।लोगों ने विधायक मनोज कुमार यादव के सामने अपनी प्रमुख समस्याओं को रखा। लोगों ने मुख्य रूप से तीन मांगों को उठाया, जिसमें भंडारों मोड़ से बैरीसाल तक पक्की सड़क का निर्माण,बरही और बरकठा को जोड़ने वाली अंडवोरा घाट पर पुल का निर्माण,बरकार नदी से सिंचाई की समुचित व्यवस्थ।विधायक ने लोगों की मांगों को जायज ठहराया और उन्हें आश्वासन दिया कि वे इन समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
विधायक मनोज कुमार यादव ने बताया कि सड़क निर्माण का मुद्दा उन्होंने हाल ही में विधानसभा में भी उठाया था, जिस पर राज्य सरकार ने जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है। पुल निर्माण और सिंचाई व्यवस्था के लिए भी उन्होंने जल्द ही प्रयास शुरू करने की बात कही।
इस मौके पर विधायक के साथ जिप उपाध्यक्ष किसुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुन्ना यादव, रमेश यादव, अनिल यादव, रामसेवक यादव, बद्री यादव, बिनोद कुमार और महेश यादव सहित गणमान्य मौजूद थे।