गोला में शांतिपूर्ण रुप से संपन्न हुआ करमा पर्व

गोला में शांतिपूर्ण रुप से संपन्न हुआ करमा पर्व

05 Sep 2025 |  134

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गोला।गोला प्रखंड क्षेत्र में प्रकृति पर्व  भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतिक का त्यौहार करमा पर्व धूमधाम से मनाया गया।करमा पूजा स्थलों में मांदर की थाप पर लोग दिन भर थिरकते रहे।इससे पूर्व बुधवार को महिलाएं उपवास रहकर और सज धज कर जावा का श्रृंगार किया। शाम ढलते ही गांव के अखरा में करमा की डाली को विधिवत रूप से स्थापित किया गया। 



 



बुधवार रात करमा पूजा अखाडों में युवतियों,महिलाओं और बच्चियों ने करम गोसांई की पूजा अर्चना विधि विधान से की। गुरुवार सुबह से लेकर देर शाम तक अखाडों में मांदर,ढोल नगाड़ों के साथ झूमर गीतों में नृत्य किया। देर शाम में करम डाली का विसर्जन किया गया। 



 



हेमतपुर गांव के पूर्व वार्ड सदस्य समाजसेवी जगेश्वर रजवार ने कहा कि गोला क्षेत्र में करमा पर्व को काफी महत्वपूर्ण त्यौहारों में गिना जाता है। यह पर्व विभिन्न जाति समुदाय के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।यह पर्व हमारी संस्कृति की पहचान है।प्रखंड के सभी पंचायतों में करमा पर्व की धूम रही।



 



इस अवसर पर सुषमा कुमारी,चम्पा कुमारी, प्रियंका कुमारी,अवनि प्रिशा,कृति कुमारी,प्रभुदास महथा, मनोहर महथा,सुनिल कुमार,देवगन महथा,ममता कुमारी,उमा कुमारी,अनुज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।


ट्रेंडिंग