हाथियों के झुंड ने कुम्हारडीहा के किसानों की मकई की फसल को रौंदा
हाथियों के झुंड ने कुम्हारडीहा के किसानों की मकई की फसल को रौंदा
04 Jul 2025 | 22
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।बड़कागांव प्रखंड में हाथियों के उत्पात से किसान चिंतित है।बुधवार रात और गुरुवार सुबह 25 हाथियों के झुंड ने खरांटी,गंगादोहर और कुम्हारडीहा में जमकर तबाही मचाई है।गंगादोहर और खरांटी गांव में लगभग दर्जनों और कुम्हारडीहा गांव के 10 किसानों के खेतों में लगी फसलों को खा गए और बुरी तरह से रौंद दिया।कुम्हारडीहा जागेश्वर प्रजापति,सुदामा प्रजापति के लगे दो एकड़ खेत में मकई के फसल को पूरी तरह से खा गए और नष्ट कर दिए।किसान का रो-रो कर बुरा हाल है।
प्रखंड में पिछले 7 दिनों में 55 ग्रामीणों के मकान को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया और लगभग 225 किसानों की खेतों में लगी फसलों को बर्बाद कर दिया। धान के बिचड़े को भी बर्बाद कर दिए।नुकसान माने तो लगभग 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान किसानों को हुआ है।
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि हाथियों को भगाने के लिए वन विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है।पूरे प्रखंड में हाथियों का आतंक बड़कागांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।हाथी के बच्चे को देखने के लिए ग्रामीण जान जोखिम में डालकर हाथी के करीब पहुंच जा रहे हैं। जबकि वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को हाथी के करीब जाने और उन्हें छेड़ने की मनाही की गई है।हाथियों द्वारा 85 किसानों के खेतों को बुरी तरह से रौंद दिया गया।खरांटी और कुम्हारडीहा के अलावा अन्य किसानों के खेतों को हाथियों ने भारी नुकसान पहुंचाया है।