भोगनाडीह में घटी घटना को लेकर झामुमो ने किया भाजपा का पुतला दहन,जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप 

भोगनाडीह में घटी घटना को लेकर झामुमो ने किया भाजपा का पुतला दहन,जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप 

04 Jul 2025 |  23

 

पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़। साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में हुल दिवस पर हुई घटना को लेकर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम के नेतृत्व में बिरसा चौक के पास झामुमो कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया।

 

झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम ने झामुमो जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता करने के बाद शहर में जोरदार प्रदर्शन किया।सैकड़ों कार्यकर्ता बिरसा चौक पहुंचे,जहां भाजपा का पुतला दहन किया।विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हुल दिवस के अपमान का बदला लेगा झारखंड के नारे लगाए। 

 

भाजपा पर आरोप लगाते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम ने कहा कि भाजपा ने मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश रची थी।मुख्यमंत्री इस दौरान अपने दिशाेम गुरु के इलाज के लिए दिल्ली में थे। एजाजुल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी यह साबित करती है कि यह योजना पहले से थी। गांव-गांव में साड़ी के साथ-साथ हथियार भी बांटे जा रहे थे और भोले-भाले आदिवासियों को भड़काया गया।

 

झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो झामुमो राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।उपासना ने कहा कि पार्टी अपने इतिहास और शहीदों के सम्मान से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं करेगी।भोगनाडीह वह पावन स्थल है,जहां से सिद्धो-कान्हू ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू किया था। उपासना ने प्रशासन से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

ट्रेंडिंग