सोशल मीडिया पर अपुष्ट,भड़काऊ व भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर,होगी सख्त कार्रवाई

सोशल मीडिया पर अपुष्ट,भड़काऊ व भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर,होगी सख्त कार्रवाई

12 Sep 2026 |  9

सोशल मीडिया पर अपुष्ट,भड़काऊ व भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर,होगी सख्त कार्रवाई



लोग आप उसे एवं भ्रामक खबरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने से बचें: पुलिस अधीक्षक



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



चतरा।सोशल मीडिया पर अफवाह,अपुष्ट सूचना और भ्रामक संदेश फैलाकर लोगों को गुमराह करने वालों के खिलाफ चतरा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने चेतावनी दी है कि जानबूझकर गलत या भ्रामक सूचना फैलाने तथा बिना सत्यापन ऐसी सूचनाओं को आगे प्रसारित करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।



वायरल संदेश को बिना पुष्टि के फॉरवर्ड करना पड़ सकता है भारी



जिला पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने कहा कि सोशल मीडिया सूचना प्रसारित करने का तेज माध्यम है,लेकिन अपुष्ट संदेश,वीडियो या खबर कुछ ही समय में बड़े स्तर पर फैलकर भ्रम, भय और तनाव की स्थिति पैदा कर सकती है। इससे सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है।उन्होंने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक, आपत्तिजनक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट पर लगातार नजर रख रही है। अफवाह तैयार करने के साथ उसे जानबूझकर आगे बढ़ाने वालों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।



आधिकारिक सूचना पर ही करें भरोसा



अनिमेष नैथानी ने जिलेवासियों से अपील की कि किसी संवेदनशील घटना से जुड़ी सूचना मिलने पर उसे तुरंत शेयर या फॉरवर्ड न करें। पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें और पुलिस-प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। संदेह होने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी या प्रशासनिक माध्यम से जानकारी सत्यापित की जा सकती है।



चतरा जिला पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने कहा कि शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में आम लोगों का सहयोग जरूरी है।


ट्रेंडिंग